फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीएड कॉलेज में खाली सीटों पर मिले प्रवेश का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड महाविद्यालयों में खाली रह गए सीटों पर प्रवेश के संबंध में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि खाली सीटों पर प्रवेश के लिए छात्रों को प्रवेश का मौका दिया जाए। इस संबंध में निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारी उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान सत्र में 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। विवि की ओर से तीन विश्वविद्यालयों की 7450 सीटों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 7000 छात्रों ने आवेदन किया था और 6450 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 3500 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और 2200 ने ही काउंसलिंग में प्रतिभाग किया। ऐसे में विभिन्न महाविद्यालयों में 60 से 70 फीसदी सीटें खाली रह गईं। ऐसे में इन महाविद्यालयों में छात्रों को प्रवेश का दूसरा मौका दिए जाने के लिए शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी। बैठक में विदुषी निशंक, पूजा पोखरियाल, शंभू प्रसाद नौटियाल, पूनम शर्मा, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र डिमरी, संजय गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें