फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय लोक दल ने गांधी पार्क में धरना दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को सुधारपत्र भेजा गया।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चहल ने आरोप लगाया कि बीते दो-तीन महीने से विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराने के बावजूद अनियमितताएं जारी हैं। आउटसोर्स कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी न तो बात सुनने और न ही कार्रवाई के लिए तैयार हैं। महानगर अध्यक्ष गोविंद बाधवा ने आरोप लगाया कि विभाग में नौकरी देने के नाम पर क्रिएटिव एजेंसी 19-19 हजार रुपये का कमीशन ले रही है। 7900 रुपये सिक्योरिटी के नाम पर जमा कराए जा रहे हैं।



प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर सिंह रावत ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष सुनीता साहनी, सुमित थपलियाल, प्रीति गुप्ता, सुरेश पाल, आरती जैसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें