देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व व कार्यरत शिक्षक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन और पर्यवेक्षक का कार्य कर सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के क्षेत्रीय केंद्र, दून ने उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं।
एनआईओएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, व्याख्याता, प्रधानाचार्य और पीजीटी 65 वर्ष से कम आयु के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर समेत ई- मेल के माध्यम से rcdehradunnios.ac.in पर भेज सकते हैं।