फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के बाद आईआईएम के मैनेजमेंट कोर्स में मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mon, 15 Apr 2019 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

अगर आप 12वीं के बाद मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते हैं तो आईआईएम रोहतक ने पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस) कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स में प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आप इस कोर्स को तीन वर्ष के बाद छोड़ना चाहते हैं तो आपको बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(बीएमएम) की डिग्री मिल जाएगी। पांच वर्ष पूरे करने के बाद एमएमएस की डिग्री मिलेगी।

विज्ञापन


यह योग्यता है जरूरी
- 10वीं और 12वीं में कम से कम 75-75 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए 70 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता है। आवेदक की आयु 31 जुलाई 2019 को अधिकतम 20 वर्ष होनी चाहिए।

सीटों की संख्या : 160
आवेदन शुल्क : 3540 रुपये

विज्ञापन

यह होगा पेपर का पैटर्न

परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न आएंगे। इसमें 40 अंकों के क्वांटिटेटिव एबिलिटी के 40 प्रश्न, 40 अंकों के लॉजिकल रीजनिंग के 40 प्रश्न और 40 अंकों के वर्बल एबिलिटी के 40 प्रश्न शामिल हैं। यह परीक्षा 120 मिनट की होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 मई
आईपीएम एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि : 17 मई
पर्सनल इंटरव्यू की तिथि : 14 से 16 जून
चयन सूची जारी होने की तिथि : जुलाई 2019

यहां करें आवेदन : www.iimrohtak.ac.in
(नोटः आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें