उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ के साथ ही एटीएस गुलदार व केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की टीमों को चिह्नित स्थानों पर तैनात किया गया। डीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने भ्रामक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।