देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
सायरन बजते ही एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली कराया
आपात स्थिति से निपटने के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसमें सीआईएसएफ ने टर्मिनल बिल्डिंग को खाली कराया। सायरन बजते ही एयरपोर्ट पर शाम 4:50 बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। यह ड्रिल शाम 5:40 बजे तक चली। जिसमें एयरपोर्ट के अंदर जितने की पैसेंजर थे।
सभी को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा के सभी नियमों को अपनाते हुए चेकिंग की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं सुरक्षा जवानों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास भी किया है।