फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मोबाइल की दुकान में घुसे पंजाब के दो पर्यटक रंगेहाथ गिरफ्तार, पैसे खत्म होने पर बनाई चोरी की योजना

Mon, 27 Jul 2026 02:20 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।

सार

मसूरी में मोबाइल की दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे पंजाब के दो पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसे खत्म होने के कारण उन्होंने चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस ने मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रात्रि गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मॉल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए दुकान की घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिए गए।

पुलिस ने मौके से विभिन्न कंपनियों के नए, पुराने और मरम्मत के लिए आए कुल नौ मोबाइल फोन, मोबाइल संबंधी अन्य उपकरण, ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे खत्म हो गए तो चोरी की बनाई योजना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। आरोपियों ने यह भी बताया कि लगातार हो रही पुलिस की रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण वे पहले चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके थे।

सोमवार तड़के जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर (पंजाब) और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

ये भी पढे़ं...Chamoli: वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें