फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी में ऑपरेशन प्रहार के तहत 149 संदिग्ध हिरासत में, 67 वाहन सीज; बड़े पैमाने पर काटे चालान

Thu, 02 Apr 2026 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस दौरान 149 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 67 वाहनों को भी सीज किया गया।
 
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हिरासत में लिए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार देर रात देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 149 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 67 वाहनों को भी सीज किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शहर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस टीमों को चेकिंग अभियान में लगाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 143 वाहन चालकों से 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 157 वाहनों के चालान किए गए हैं। इतना ही नहीं बिना सत्यापन अपने प्रतिष्ठानो में काम कराने और किरायेदार रखने वालों पर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से पीजी और हॉस्टल में की आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी की ओर से हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को हिदायत दी गई कि पढ़ाई की आड में हुडदंग बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें