निगम की 194 बसों को अन्य रूटों पर लगाने की तैयारी
निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली के रूट पर संचालित बीएस-3 और बीएस-4 बसों को अब अन्य रूटों पर लगाया जाएगा। इसके लिए सभी डिपो के एजीएम को को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वे आवश्यकता के अनुरूप बसों को रूटों पर आवंटित करेंगे। इसके लिए मुख्य तौर पर देहरादून से बरेली, मुरादाबाद, रुद्रपुर, चंडीगढ़, नोएडा, सहारनपुर और शिमला के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
यह है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पॉलिशी
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) आपातकालीन उपायों का एक समूह है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक्यूआई के एक निश्चित सीमा तक पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए लागू किया जाता है।
परिवहन निगम की दिल्ली के लिए संचालित 194 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का रोक दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी न बढ़े इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संचालन से बाहर हुईं बसों को अन्य रूटों पर भेजा जाएगा।
- पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम