फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवर प्रणव सिंह की पत्नी का कोट हुआ जब्त

Wed, 12 Mar 2014 09:35 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरानी देवयानी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान लैपर्ड स्किन वाला कोट पहनने की जांच आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन


वन विभाग ने लैपर्ड स्किन कोट जब्त कर लिया
वन विभाग ने कुंवर प्रणव चैंपियन से लैपर्ड स्किन कोट जब्त कर लिया है। अब कोट के असली और नकली की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कुंवरानी बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान एक कोट पहनकर आई थीं। यह कोट देखने में लैपर्ड स्किन का लग रहा था। अपने फेसबुक अकाउंट पर चैंपियन ने कोट को विरासत में मिला हुआ करार दिया था।

इन तथ्यों के आधार पर पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने सवाल खड़े करते हुए वन विभाग से शिकायत की थी। मामले की जांच कर रहे डीएफओ सुशांत पटनायक ने चैंपियन से स्किन कोट जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली है या नकली?
उन्होंने बताया कि अब कोट की जांच भारतीय वन्य जीव संस्थान या अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह देखा जा रहा है कि जो कोट उन्होंने दिया है, वह असली है या नकली।

दूसरी ओर, गौरी मौलेखी ने मांग की है कि तस्वीरों में दिख रहे कोट की जमा किए गए कोट से फोरेंसिक जांच कराई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें