फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTO ऑफिस हुआ आनलाइन, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Sun, 20 Sep 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय के ऑनलाइन होने से टैक्स जमा करने से लेकर परमिट, गाड़ी ट्रांसफर कराने के लिए चक्कर पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि अभी इसके लिए आम आदमी को कुछ दिनों और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन व्यवस्था होने से आरटीओ में कार्यरत कर्मियों को काफी फायदा मिलेगा। शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरूआत हो गई।

पिछले चार अगस्त को नए रजिस्ट्रेशन के साथ आरटीओ ने ऑनलाइन होने की दिशा में जो कदम बढ़ाया था, आज वह मंजिल पर पहुंच गया। आरटीओ में हर कार्य अब ऑनलाइन होगा, इसका लिंक दिल्ली हेडक्वार्टर से जुड़ा होगा। गलत एंट्री होने पर सॉफ्टवेयर तुरंत बता देगा। एआरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि आनलाइन चेसिस नंबर डालते ही निर्माता कंपनी का नाम, गाड़ी का कलर, पावर, व्हील की डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

ये है वेबसाइट
आरटीओ कार्यालय ऑनलाइन होने पर सभी कार्यो की एंट्री www.vahan4.com पर दर्ज होगी। पहले ऑफलाइन कार्य www.vahan1.com पर होता था।
विज्ञापन

फोन पर कर सकेंगे कोड की पहचान

आनलाइन टैक्स जमा कराने के बाद आपको जो स्लिप मिली, वो असली है या नकली, उसकी जांच आप स्वयं अपने स्मार्ट फोन पर क्यू आर कोड एप के माध्यम से कर सकेंगे।

मोबाइल पर अपडेट रहेगी आपकी फाइल
शुल्क ऑनलाइन जमा होते ही आपको मैसेज आएगा और फाइल प्रोसेस की जानकारी भी हर काउंटर बदलने पर मिल जाएंगी। काम पेडिंग होने पर इसका भी पता एसएमएस से चल जाएगा।

हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर भी होगे आनलाइन
उत्तराखंड राज्य के सभी आरटीओ कार्यालय आनलाइन होने है। अगली कड़ी में जल्द ही हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के आरटीओ कार्यालय आनलाइन होगे।

लाइसेंस छोड़कर कार्यालय का सारा कार्य आनलाइन हो गया। इससे कर्मियों के साथ ही जनता को भी राहत मिलेगी। जल्द ही आम जनता भी आरटीओ के कार्य आनलाइन कर सकेगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।
-संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें