अब बेस अस्पताल श्रीनगर में मरीजों को डाक्टर से अप्वाइंमेंट लेने के लिए कतार में नहीं लगना पडे़गा और ना जांच के बाद रिपोर्ट के लिए घंटों अस्पताल में खड़ा रहना होगा।
दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीनगर को ऑटोमेशन मोड में लाने के कवायद चल रही है। ऑटोमेशन होने के बाद सभी व्यवस्थाएं आनलाइन होंगी, जिससे मरीज घर बैठे आनलाइन अप्वाइंमेट और रिपोर्ट ले सकेंगे।
बेस अस्पताल श्रीनगर के ऑटोमेशन होने के बाद अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं का सेंट्रलाइजेशन हो जाएगा। एनआईसी के ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर के जरिए बेस अस्पताल ऑन लाइन हो जाएगा। इससे अब मरीज कहीं से भी रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही रिपोर्ट ले सकते हैं।