फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सहकारी समितियों में बनेंगे पासपोर्ट और रेल-बस टिकट की होगी ऑनलाइन बुकिंग, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

Wed, 31 Jul 2024 11:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अभी तक अधिकांश केंद्रों पर पानी-बिजली के बिल, मोबाइल रिचार्ज, एलआईसी किस्त आदि की सुविधाएं मिल रही हैं। अब जनसेवा केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में संचालित जनसेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जल्द ही पासपोर्ट और रेल-बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी हो सकेगी। इसके लिए जनसेवा केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज कर दी गई हैं। जनसुविधाएं बढ़ने से समितियों के राजस्व में भी अतिरिक्त इजाफा होगा।
विज्ञापन


बीते वर्ष सहकारी समितियों में जनसेवा केंद्रों को संचालित करने की मुहिम शुरू की गई थी। इनके माध्यम से एक छत के नीचे 300 सुविधाएं प्रदान की जानी थीं। वहीं जिले में अभी तक अधिकांश केंद्रों पर तीन से चार सुविधाएं ही आमजन को उपलब्ध हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले की 39 समितियों में जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। अभी तक अधिकांश केंद्रों पर पानी-बिजली के बिल, मोबाइल रिचार्ज, एलआईसी किस्त आदि की सुविधाएं मिल रही हैं।

अब जनसेवा केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। समिति केंद्रों पर बैंक खाता, टैक्स फाइलिंग, डीटीएच, एलपीजी बुकिंग, पासपोर्ट, बीमा, आयुष्मान, पेनकार्ड, फसल बीमा, बस-रेल ऑनलाइन टिकट बुकिंग आदि की सुविधाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इसके लिए बकायदा बीते दिनों समिति कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उधर, सहकारी समितियों के अधिकारियों को भी जनसेवा केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ने से अतिरिक्त राजस्व बढ़ने की उम्मीद जगी है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Congress:  केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर

समिति के जनसेवा केंद्रों पर जनसुविधाओं को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। सुविधाओं के बढ़ने से आमजन को इसका लाभ मिलेगा। समितियों के राजस्व में भी वृद्धि होगी। - डॉ. बीएस मनराल, एआर को-ऑपरेटिव, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें