कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी में प्याज की पौध मिलनी शुरू हो गई है। पहले दिन शुक्रवार को कालसी क्षेत्र के 25 किसानों ने करीब एक क्विंटल प्याज की पौध खरीदी। अच्छी बात यह कि प्याज की पौध के दाम इस बार केवल 100 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछली बार कीमत 140 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे।
कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रध्यापक व प्रमुख डॉ. एके शर्मा ने बताया कि केंद्र में हर उच्च गुणवत्ता वाले प्याज की पौध की नर्सरी तैयार की जाती है। बताया कि इस प्याज का लंबे समय तक भंडारण किया जा सकता है। प्याज में स्प्राउंटिंग की समस्या नहीं आती है। बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, जौनसार बावर, पछवादून में प्याज की पौध की जबरदस्त डिमांड है। शुक्रवार से केंद्र में प्याज की पौध मिलनी शुरू हो गई है। पहले दिन केंद्र में 25 किसान पहुंचे।