फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एटीएम बदलकर दो लोगों से 2.23 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदो अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जI
विज्ञापन


दो अलग-अलग मामलों में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पहले मामले में सदीकन निवासी ग्राम मेहरूवाला, पोस्ट भगानी पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश ने कहा कि वह गत पांच दिसंबर को किसी काम से हरबर्टपुर आई थीं। पैसे निकालने के लिए हरबर्टपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंची। वहां पहले से दो लोग मौजूद थे। एटीएम न चलने पर दोनों ने मदद के बहाने से उसका एटीएम बदल दिया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। आरोपियों ने उसके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर राजेंद्र प्रसाद निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर ने कहा कि वह गत 30 नवंबर को सहारनपुर रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर पैसे निकाले गए थे। वहां पहले से एक युवक मौजूद था। कार्ड न चलने पर युवक ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। घर पहुंचने पर पैसे निकलने का मैसेज आया। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धाेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें