फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: नासिक में और महंगा हुआ प्याज

Tue, 18 Aug 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के दामों में तेजी से पहले ही उपभोक्ताओं के ‘आंसू’ थम नहीं रहे। एक बार फिर प्याज के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन


देहरादून की निरंजनपुर मंडी में प्याज के दाम 42 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि नासिक में 48 रुपए किलो प्याज मिल रहा है। यही वजह है कि दून में भी इसके दामों में तेजी आई है।

देहरादून में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में खासी तेजी आई है। प्याज के बढ़ते दाम पर नियंत्रण किया जा सके इसके लिए मंडी समिति की ओर से सस्ते प्याज के काउंटर खोले गए थे। काउंटरों पर छोटा प्याज 35 रुपए और ए ग्रेड का प्याज 42 रुपए किलो उपलब्ध कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सोमवार से फिर दामों में तेजी आ गई। मंडी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगस्त और सितंबर में प्याज की आपूर्ति नासिक से होती है, लेकिन नासिक से ही प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दून मंडी में इसमें दाम बढ़ना स्वाभाविक है।

यहां मिलेगा 50 रुपए किलो प्याज
नई मंडी निरंजनपुर में विभिन्न स्टॉलों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक 50 रुपए प्रति किलोग्राम प्याज मिलेगा।

बाजार में और बढ़ेंगे दाम
मंडी में 50 रुपए किलो प्याज मिलेगा, ऐसे में बाजार में इसके दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें