फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बास्केटबॉल और वॉलीबाल में ओएनजीसी का जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी की ओर से आयोजित 33वें बास्केटबॉल व 45वें वॉलीबाल पीएसपीबी इंटर यूनिट टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन दोनों टूर्नामेंट में ओएनजीसी ऑयल की टीम ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन




परेड ग्राउंड स्थित न्यू मल्टीपर्पज हॉल में टूर्नामेंट का शुभारंभ ओएनजीसी के निदेशक (एचआर) मनीष पाटिल व हेड एचआर सर्विस नीरज शर्मा ने किया। बास्केटबॉल के पहले मैच में ओएनजीसी ने असम ऑयल डिपो को 23-11, 10-6, 16-8 व 22-14 (71-39) से हराया। ओएनजीसी के लिए श्रीधर ने 17, अमित सिंह ने 12, अभिषेक और उदय भान ने 10-10 अंक जुटाए। असम की ओर से पीके गर्ग ने 19 व ओम मिश्रा ने 10 अंक बनाए। दूसरे मैच में ऑयल ने आईओसीएल को 18-13, 35-13, 25-15 व 11-4 (89-45) से शिकस्त दी।

ऑयल के लिए आशीष त्रिवेदी ने सर्वाधिक 51 अंक जोड़े, जबकि आईओसीएल के लिए मनोज ने 18 अंक जोड़े। उधर, वॉलीबाल के पहले मुकाबले में ओएनजीसी ने सीपीसीएल को 3-0 (25-8, 25-11, 25-9) से एकतरफा हराया। दूसरे मैच में बीपीसीएल ने एचपीसीएल को 3-0 ( 25-11, 25-8, 25-9) से पराजित किया। तीसरे मैच में बीपीसीएल ने एमआरपीएल को 3-0 (25-14, 25-19, 25-9) से हराया।
विज्ञापन




इस प्रतियोगिता में ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ऑयल और एमआरपीएल समेत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नौ मार्च तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में वॉलीबाल की सात और बास्केटबॉल की पांच टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें