फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Car Accident: ड्राइवर के करीब पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी...घायल सिद्धेश की हालत में भी सुधार

Fri, 22 Nov 2024 09:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून ओएनजीसी चौक पर हुए कार हादसे में छह दोस्तों की जान चली गई थी। हादसे में एक युवक की जान बच गई थी, जिसकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
देहरादून ओएनजीसी चौक पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी कंटनेर ड्राइवर को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। उसकी पहचान मेरठ के अभिषेक चौधरी के तौर पर हुई है। इस बीच हादसे में घायल सिद्धेश की हालत में पहले से सुधार हुआ है, हालांकि वह बोलने में असमर्थ है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत लगभग खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


विवेचना में पता चला है कि कंटेनर (एचआर 55जे 4348) गुड़गांव के पटेल नगर में यूआरसी लॉजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आपसी एग्रीमेंट के आधार पर सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेचा गया था, जिसे पंजीकृत नहीं करवाया था। नरेश ने एक ड्रिल मशीन कंटेनर के जरिए देहरादून भेजी थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: साइबर हमले से राज्य की 100 वेबसाइटों को बचाएगा स्वास, पांच साल के लिए एनआईसी को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उस रात कंटेनर पर मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी बतौर ड्राइवर सवार था, हालांकि उसके साथ एक अन्य शख्स भी सवार बताया जा रहा है। पुलिस अभिषेक को जल्द गिरफ्त में लेने की बात कह रही है, जिससे पता चल सकेगा कि उसके साथ दूसरा शख्स कौन सवार था। हादसा किस तरह से हुआ, उनके पास कंटनेर के चालन से संबंधित सभी दस्तावेज थे या नहीं, आदि सवालों पर पूछताछ होनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें