फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

Sat, 15 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन) ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात ओएनजीसी के 60वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डीके सर्राफ ने कही। इस दौरान कर्मचारियों ने समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ओएनजीसी के प्रबंध निदेशक ने सुबीर राहा तेल संग्रहालय परिसर में शहीद स्मारक पर कंपनी की सेवा करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले कर्मचारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ‘ऊर्जा के सप्तम स्वर’ सीडी रिलीज की गई।

अटल जी की रचना की सीडी रिलीज
सीडी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सुप्रसिद्ध रचना ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ सहित कुल सात गीतों को स्वरबद्ध किया गया है। प्रबंध निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धमेंद्र प्रधान का संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन


संदेश में ओएनजीसी दिवस पर उनकी ओर से कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं। स्कूली बच्चों ने तेल संग्रहालय परिसर से कम्यूनिटी सेंटर तक मार्च किया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में ओवीएल के प्रबंध निदेशक एनके वर्मा, निदेशक वित्त एसपी गर्ग, निदेशक (ऑपरेशन) पीके  राव, ओएनजीसी के निदेशक शशि शंकर, निदेशक (मानव संसाधन) देश दीपक मिश्र, निदेशक वीपी महावर, निदेशक (अन्वेषण) एके द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. एके अंबट और विशेष कार्याधिकारी (वित्त) एके श्रीनिवासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें