फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में नहीं बुझेगी वन रैंक वन पेंशन की 'आग'

Mon, 28 Sep 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) पर पूर्व सैनिक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, बल्कि देश भर में मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


ओआरओपी पर एक्स सर्विसमेन मूवमेंट को कमान कर रहे मेजर जनरल सतबीर सिंह (रि) अपने आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए रविवार को देहरादून पहुंचे।

जनरल सतबीर ने परेड ग्राउंड से एक बार फिर हुंकार भरी कि लागू ओआरओपी में केंद्र के संशोधनों को कतई मंजूर नहीं किया जाएगा। जनरल सतबीर ने साफ किया कि केंद्र को 4 अक्तूबर तक का समय दिया है, नहीं तो दिल्ली जंतर मंतर में चल रहा आंदोलन सभी राज्यों में चलेगा।

परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल सतबीर ने आंदोलन को जारी रखने का एलान किया। बोले, केंद्र ने वन रैंक वन पेंशन लागू करने के साथ जो शर्तें थोपी हैं, वह अनुचित हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2006 से पूर्व रिटायर हुए सैनिकों को मौजूदा पेंशन धारकों के सामान धनराशि ही उनकी मुख्य मांग थी, जिसे नहीं माना गया। हर दस वर्ष में पेंशन बराबरी के लिए केंद्र 1996 से रिव्यू कर रहा है, जिसे अब पांच वर्ष कर दिया है।
विज्ञापन


केवल ओआरओपी की घोषणा से केंद्र जिस वाहवाही की उम्मीद पूर्व सैनिकों से चाहती थी, वह उसे नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर उन्होंने जो संशोधन केंद्र को सुझाए हैं, अगर वह लागू नहीं हुए तो चार अक्तूबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें