विकासनगर। चकराता कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुजोऊ निवासी पदमु को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया टाइगर फॉल पियातरा जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से कच्ची शराब बरामद हुई।