उत्तराखंड में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह11 अप्रैल से देहरादून के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। प्रदेश में अब तक पश्चिम बंगाल के पांच लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है।
प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 47 हो चुकी है। वहीं 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देहरादून में गत रविवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया था।
उनके संपर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पहले दिन दो और दूसरे दिन भी दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब एक और 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है।
ये सभी पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे। राजधानी में कोरोना के चलते अब तक चार इलाकों को सील किया जा चुका है।