फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: डेंगू के डंक ने निगली एक और जिंदगी

Fri, 16 Oct 2015 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में डेंगू का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को सराय गांव के एक युवक की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गांव में बुखार से कई ग्रामीण पीड़ित हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र के सराय गांव निवासी परमेंद्र (30) का इलाज एक स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा था। बुखार न उतरने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान परमेंद्र ने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने परमेंद्र को डेंगू बताया था। गांव में कई ग्रामीण बुखार की चपेट में है जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दस नए मरीजों में लक्षण
शिकायत मिलने पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ गुरनाम सिंह गांव पहुंचे और बीमार लोगों एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डेंगू ओर वॉयरल से बचाव के लिए लोगों को जानकारी दी गई है। जिस युवक की मौत डेंगू से होने की बात कही जा रही है उसके बारे में शुक्रवार को जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने बताया कि डेंगू के दस नए मरीज सामने आए हैं। इनमें शिवालिक नगर के तीन, कनखल, घोसिपुरा, ज्वालापुर ओर हरिद्वार से एक-एक और भीमगोडा के दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें