फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके एक सदस्य को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर 11 बाइक बरामद की गई है। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बीते एक सप्ताह के दौरान विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में सिलसिलेवार तीन बाइक चोरी हुई थी। तीनों घटनाओं में अज्ञात पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन लोग चोरी करते नजर आए। आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिर की मदद ली गई। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाला एक आरोपी कुल्हाल क्षेत्र में देखा गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की सभी चेकपोस्ट को सक्रिय कर जांच अभियान चलाया गया। कुल्हाल जल विद्युत केंद्र के पास पुलिस ने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। बाइक सवार ने अपना नाम कुल्हाल थाना क्षेत्र निवासी साबिर बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक का नंबर हिमाचल प्रदेश का था। नंबर की जांच करने पर पाया गया की बाइक कुल्हाल क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने सख्ती से पूछताछ की तो साबिर ने बताया कि उसने हिमाचल प्रदेश निवासी आबिद और कुल्हाल निवासी कृष्ण के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र से तीन बाइक चोरी की थी। वह अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लंबे समय से बाइक चोरी कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन






रेसर और मॉडिफाइड बाइक पर रहती थी नजर



विकासनगर। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साबिर ने बताया कि वह और उसके साथी अधिकतर रेसर और मॉडिफाइड बाइक की चोरी करते हैं। इन बाइक की चोर बाजार में जबरदस्त मांग है। बाइक के पार्ट्स भी अच्छे दामों पर बिकते हैं। बताया कि वे बाइक को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर और हिमाचल प्रदेश के पांवटा क्षेत्र में बेचा करते थे। लंबे समय तक बाइक का खरीदार न मिलने पर उनके पार्ट्स निकाल कर बेचते थे। बताया कि उन्होंने विकासनगर और हिमाचल प्रदेश से हाल ही में दो रेसर बाइक चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी साबिर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के पांवटा थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन






इन्सेट



जंगल में छिपाई थी 10 बाइक



कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने कुल्हाल क्षेत्र के जंगल में 10 बाइक छिपाई थी। तीनों आरोपी बाइक बेचने के लिए खरीदार की तलाश रहे थे। बताया कि एक बाइक आरोपी साबिर के पास से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें