फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर पर निकला तेंदुए का जोड़ा, बीच रास्ते हुई एक घटना से जुदा हो गए दोनों, जानिए पूरा मामला...

Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
leopard couple
विज्ञापन
तेंदुए का एक जोड़ा शहर की सैर पर निकले। इस बीच उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो दोनों को जुदा कर गया। देखने वालों की भीड़ लग गई। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन


मामला कुछ यूं है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली तहसील के कपणियां गांव में तेंदुए का एक जोड़ा सैर पर था। इस बीच दोनों में से एक मादा तेंदुआ पेड़ से जुड़े तार में फंस गई।

इससे पहले दोनों समझ पाते, ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। हंगामा मच गया। हंगामा बढ़ता देख घबराया साथी तेंदुआ वहां से भाग गया। 
विज्ञापन

रेस्‍क्यू के दौरान साथी तेंदुआ आस-पास ही था...

leopard trapped
मादा तेंदुए के तार में फंसे होने की सूचना से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अब शुरू हुआ तेंदुए को रेस्‍क्यू करना। सबसे पहले तो प्रशासन और वन विभाग की टीम ने घटनास्‍थल पर एकत्र लोगों की भीड़ को हटाया। 

वन दरोगा ने बताया कि पेड़ पर लटकी गुलदार मादा प्रतीप है और उसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष होगी। रेस्‍क्यू टीम के पास ट्रैंक्यूलाइजर गन नहीं थी। इसके बाद ट्रैंक्यूलाइजर गन मंगाई गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि रेस्‍क्यू के दौरान दूसरा तेंदुआ इलाके में बार-बार आता जाता रहा। संभवतः वह मादा तेंदुए का साथी रहा होगा। चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्‍क्यू टीम ने तार में फंसे तेंदुए को बेहोश किया और फिर पिंजरे में डाला। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें