फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली पर निकला ढेड़ सौ टन अधिक कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर निकला कचरा नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना। आम दिनों की तुलना में ढेड़ सौ टन अतिरिक्त कूड़ा निकला। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने सफाई के लिए विशेष योजना बनाई थी जिसके तहत दो शिफ्टों में सफाई अभियान चलाया गया और अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


आम दिनों में नगर निगम क्षेत्र से तकरीबन 450 टन कूड़ा निकलता है लेकिन दीपावली पर घर-घर में हुई साफ-सफाई से यह आंकड़ा बढ़ गया और लोगों के घर से काफी कचरा निकाला। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से 47 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई गई थीं। यह गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन कर रही हैं। इसके अलावा पांच अतिरिक्त ट्रैक्टर भी लगाए गए हैं। कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से शीशमबाड़ा में प्लांट बनाया गया है। जबकि हरिद्वार रोड स्थित डंपिग जोन से रोजाना निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर शीशमबाड़ा पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें