फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




घायलों को एम्स में कराया भर्ती, शुक्रवार रात 11.30 बजे मंगलौर के पास हुआ हादसा



दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे पांचों, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना



ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। चारों युवकों की गंभीर हालत देखते हुए एम्स में भर्ती कराया गया है।



शुक्रवार रात दिल्ली की ओर से एक कार हरिद्वार जा रही थी। कार जैसे ही मंगलौर के पास गोल्डन ढाबा के पास फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि कार सवार दिल्ली निवासी हैं। हादसे में हिमांशु (26) निवासी बवाना, दिल्ली की मौत हो गई है। विशाल (24), सुमित (28), दिव्य (28) निवासी बवाना, दिल्ली और भारत (21) निवासी दरियापुर, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए एम्स में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचना दी गई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें