फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 11 Jul 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रायसी मार्ग पर सोमवार रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। 
विज्ञापन


बहालपुरी गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र हुकम सिंह और प्रदीप पुत्र सुरता सिंह सोमवार की देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुंडाखेड़ा गांव में गए थे।

लौटते समय दोनों जैसे ही लक्सर रायसी मार्ग पर कांहेवाली गांव के पास पहुंचे तो रायसी की ओर से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गुलाब पुत्र हुकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप पुत्र सुरता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया। उधर, कोतवाल नवीन चंद्र सेमवाल का कहना है कि मामले में तहरीर नही आई तथा वहीं फरार बाइक सवार की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें