फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लैंगिक अपराध और किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर निगम हॉल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रदीप पंत ने किया। ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की सहायक निदेशक संगीता गौड़ ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख व संरक्षण) अधिनियम, 2015 के विभिन्न प्रावधानों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, वीर सिंह बुदियाल, मुख्य स्वास्थ्य विकास अधिकारी, नगर निगम अविनाश खन्ना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें