नर्सिंग महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की 1455 पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंध में प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस दौरान नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास और प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार नर्सिंग युवाओं की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सभी बेरोजगार नर्सिंग युवाओं का एक ही सवाल है कि आखिर कब तक मेडिकल कॉलेज की 1455 पदों पर भर्ती के लिए पोर्टल खुलेगा। उन्हें मंत्री ने आश्वस्त किया कि भर्ती जल्द शुरू होगी और जिनका चयन स्वास्थ्य विभाग में हो गया है वे भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे ऐसी व्यवस्था की गई है।