फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कांस्टेबलों की लड़ाई में एक की मौत, गार्ड कमांडर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 23 Aug 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की सिमलगैर स्थित मुख्य शाखा में सोमवार रात हुए दो पुलिस कांस्टेबल के बीच हुए झगडे़ के दौरान चाकू लगने से एक पुलिसकर्मी की जान चली गई। मामले में कांस्टेबल गणेश सिंह के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हालांकि देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।  
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से बरामद चाकू को सीज कर दिया है। घटना के बाद डीआईजी अजय रौतेला ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। उनके आदेश पर बैंक के गार्ड कमांडर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

एसपी अजय जोशी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे  कांस्टेबल कमल बोहरा (28) पुत्र पुष्कर सिंह बोहरा और कांस्टेबल गणेश सिंह बैंक गार्ड की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान खाना खाते समय कमल बोहरा की गलती से दाल की कुछ बूंदे गणेश सिंह की पैंट पर गिरने के कारण दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


गुस्से में गणेश सिंह ने कमल बोहरा को धक्का दिया तो वह सलाद काटने के लिए रखे गए चाकू के ऊपर गिर गया और चाकू सीधे कमल के सीने में घुसने से बड़ी मात्रा में खून बहने लगा। अन्य साथी कमल को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

चाकूबाजी नहीं हुई तो कमल के सीने पर कैसे चाकू लगा

एसपी ने पुलिसकर्मियों के बीच चाकूबाजी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि यह एक हादसा था। मामले में  एसपी ने गार्ड कमांडर प्रकाश चंद्र त्रिकोटी, कांस्टेबल गोविंद सिंह महर, ईश्वर सिंह, विपिन गहतोड़ी, आरोपी गणेश सिंह को निलंबित कर दिया है।

सभी सोमवार रात बैंक में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। कांस्टेबल विपिन गहतोड़ी की तहरीर के आधार पर गणेश सिंह के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस इस घटना के संबंध में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि यदि चाकूबाजी नहीं हुई तो कमल के सीने पर कैसे चाकू घुस गया।

कमल बोहरा चंपावत जिले के तल्लाकमलेख धूनाकोट गांव का निवासी रहने वाला था। वह 2012 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लाइन में डीआईजी, एसपी समेत तमाम पुलिसकर्मियों ने मृतक को सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें