फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर: फरार मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Thu, 25 Aug 2022 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले महीने शहर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा गया था। पुलिस ने यहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया था और करीब 300 लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धामपुर, बिजनौर का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने शहर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पकड़ा गया था। पुलिस ने यहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया था और करीब 300 लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने शहर के कई इलाकों में खुफिया जानकारी जुटाकर एक के बाद एक छापे मारे थे। 27 जुलाई को वसंत विहार थाना क्षेत्र में भी एक कॉल सेंटर पर कार्रवाई हुई थी। यहां से 26 मोबाइल और कुछ लैपटॉप बरामद हुए थे। तीन आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि उनका सरगना वहां से भाग गया था।

डीएसपी साइबर क्राइम अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपी सोहित शर्मा निवासी मोहल्ला बाड़वान, धामपुर, जिला बिजनौर को बुधवार शाम बल्लीवाला चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस तस्दीक कर अन्य के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई करेगी। बता दें कि एसटीएफ और साइबर पुलिस डेढ़ साल में शहर में नौ फर्जी कॉल सेंटर पकड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें