फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून के बीच होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 और अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले हुएI
विज्ञापन




महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 और अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों ही वर्गों में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून जिले की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। आज दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले होंगे।



प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच अंडर-19 वर्ग में देहरादून और पौडी के बीच हुआ। इसे देहरादून ने 4-0 के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच हुआ, इसमें पिथौरागढ़ ने 3-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 2-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम के लिए विवेक और संतोष ने एक-एक गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 1-0 के अंतर से हरा दिया। देहरादून के लिए एक मात्र गोल अमन नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया। इसे स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 3-0 के अंतर से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून और चंपावत के बीच हुआ। इसे देहरादून ने 1-0 के अंतर से जीत लिया। टीम के लिए एक मात्र गोल मयंक ने किया। अब अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून की टीम के मध्य होगा। इस अवसर पर जिला मुख्य खेल समन्वयक रविंद्र रावत, अरविंद सुयाल, रोहित नेगी, त्रिभुवन बिष्ट अजय नैथानी, गोपल, जितेंद्र, अशोक, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें