फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों से रूबरू होकर सफलता के मंत्र दे गए फिल्मी सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन फिल्मी सितारों ने की छात्रों से मुलाकात
विज्ञापन




देहरादून इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन फिल्मी सितारों ने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें जीवन में सफल होने के मंत्र दिए। शनिवार को चकराता रोड स्थित तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित विभिन्न सत्रों में बॉलीवुड सितारे छात्रों से रूबरू हुए। इस दौरान कलाकारों ने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए।



संस्थान के सभागार में आयोजित सत्रों में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, नेहा सक्सेना, मोहन कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, चित्राशी रावत, मनीष माधवा और दीप्ति नवल ने छात्रों के साथ बातचीत कर उनके सवालों के जवाब भी दिए। सितारों ने कहा, सफलता एक दिन में नहीं मिलती। कई दिनों व महीनों की कठिन मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। कलाकरों ने छात्रों को कॅरिअर के लिए दूसरा विकल्प भी तैयार रखने की बात कही।
विज्ञापन


कहा, आज के दौर में कई तरह के काम करने वाले की मांग ज्यादा है। अगर किसी एक क्षेत्र में असफल हो भी गए तो दूसरा विकल्प हमें समस्या से निपटने के लिए तैयार रखेगा। इसके अलावा अपने हुनर की पहचान कर उस पर बारीकियों से काम करने से अलग पहचान मिलेगी।
विज्ञापन






I17 लघु फिल्मों ने दिनभर किया मनोरंजनI



फेस्टिवल में राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में 17 लघु फिल्में दिखाई गईं। फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ सामाजिक संदेश भी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की कहानी पर आधारित लघु फिल्म क्या नहीं हो सकता भी दिखाई गई। दूनघाटी रंगमंच के वरिष्ठ निर्देशक बृजेश नारायण के निर्देशन में बनी फिल्म में निशंक के जीवन की शुरूआती कहानियों में से एक है। फिल्म के निर्माता डॉ. बेचैन कण्डियाल ने बताया, फिल्म में दो दोस्तों की मित्रता को दिखाया गया है। साथ ही कहानी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच पर भी करारा कुठाराघात करती है। जबकि निशंक ने हर व्यक्ति को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें