फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रामराज का सपना हुआ साकार, अभिनंदन के लिए सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
I- राम भजन पर झूमे हजारों भक्त, हर ओर गूंजते रहे जय जय श्री राम के नारे
विज्ञापन

I

I- सुबह भक्तों ने अबीर गुलाल से खेली होली, राम को मनाई दिवालीI

अयोध्या में देश की आस्था के केंद्र भव्य मंदिर में श्री राम बाल के स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा पछवादून राममय हो गया। प्रभु श्री राम के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करने के लिए सड़कों पर राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने राम यात्रा निकालकर जय श्री राम के नारे लगाए। घंटों तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।



वहीं मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन होते रहे। मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं सड़कों पर प्रसाद, फल और जल का वितरण किया। राम नाम की मस्ती में मस्त भक्त नाचते गाते आगे आगे बढ़ते रहे। जगह जगह श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया। ऐतिहासिक पावन क्षण के दर्शन करते हुए बच्चे, युवा, महिलाएं और वृद्ध डीजे पर बज रहे राम के भजनों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन


सुबह से ही पछवादून क्षेत्र में राम भजन गूंजने लगे। कहीं राम कथा हो रही थी तो कहीं सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। विकासनगर में अस्पताल रोड पर स्थानीय लोगों की ओर चंदा एकत्र कर सुंदर कांड का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और श्री हनुमान के चित्र के समक्ष प्रणाम किया।

स्थानीय लोगों ने विधायक को पटका और स्मृति चिह्न भेंट किया। विधायक ने जय जय श्री के नारे लगाए तो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ जय श्रीराम का जयकारा लगाया।



अस्पताल रोड पर ही खेड़ा मित्र मंडल की ओर से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। एक तरफ एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण चल रहा था। दूसरी ओर राम भजन भक्तों में उत्साह भर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर बच्चे श्री राम, लक्ष्मण और माता शाबरी के रूप में सज धजकर बैठे हुए थे। माता शबरी प्रभु राम को बेर खिला रही थी। श्री राम भी बड़े चाव से बेर खा रहे थे। समिति के संयोजक रतन गोयल ने कहा कि जन जन के प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए श्रद्धालु आतुर हैं।



मुख्य बाजार में माहौल ही कुछ अलग था। यहां भी मुख्य मार्ग पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थी। बड़े डीजे सिस्टम पर वो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे, भगवा फहराएंगे, मेरे प्रभु राम आए हैं आदि गीत गूंज रहे थे। एक ओर भक्त नाचते गाते हुए जय जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। दूसरी ओर जबरदस्त आतिबाजी हो रही थी।यहां प्रभु राम की आरती भी की गई। मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल भी जमकर झूमे। बाजार में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भंडारों, राम लड्डू, प्रसाद, फल और जल वितरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। सड़क की एक लेन पर राम भक्त थे। दोनों ओर का यातायात एक ही लेन पर चल रहा था।



दोपहर में हनुमत धाम की अगुवाई में विशाल राम यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, युवा, वृद्ध और बच्चे राम ध्वज थामे जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ जा रहे थे। राम भक्तों के अपार समूह से पूरी सड़क दोनों ओर पैक हो गई। यात्रा में बड़ी संख्या बाइक और स्कूटी सवार रामभक्त भी शामिल हुए। बाइकों और स्कूटी पर रामध्वज लगा था। लोग नाचते गाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे। हवा में भी जमकर अबीर गुलाल उड़ाया जा रहा था। हर कोई राम भजनों पर मस्त होकर झूम रहा था।



घरों और प्रतिष्ठानों की छतों पर राम भक्तों यात्रा को देखने के लिए लोगों भीड़ उमड़ी। लोगों ने राम यात्रा पर पुष्प वर्षा की। छतों से लोगों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। यात्रा हनुमत धाम से शुरू होकर डाकपत्थर चौक तक आई और फिर वापस होकर हनुमत धाम तक पहुंची। मुख्य बाजार में पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर राम भक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन




एटनबाग में महिलाओं की ओर से राम यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर भगवा पगड़ी पहनकर राम भजनों पर झूम रही थी। यात्रा में केवल महिला रामभक्त ही शामिल रही। उधर हरबटर्पुर चौक पास भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी लगाई गई थी। यहां चौक को फूलों से सजाया गया। चौक पर धनुष की आकृति की लाइट भी लगाई गई है। हरबर्टपुर में विभिन्न स्थानों पर राम यात्रा निकाली गई। जगह भंडारों का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को क्षेत्र में मंदिरों में दीए जलाकर दिवाली मनाई गई। शाम को लोगों ने घरों में दीए जलाकर सड़क पर आतिशबाजी की। बच्चों में दूसरी बार दिवाली मनाने का अलग ही उत्साह और उमंग रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें