फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में मर्यादित रह कर करने चाहिए कार्य : पंकज पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपूर्णाहुति के साथ रामकथा संपन्न, यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना कीI
विज्ञापन


शिव मंदिर सेलाकुई में चल रही श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हो गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। कथा व्यास पंडित पंकज पुरोहित ने कहा कि प्रभु राम ने मानव रूप से अवतार लेकर हमें यह सिखाया है कि जीवन में मर्यादित रह कर कार्य करने चाहिए।



कथा व्यास ने भगवान राम के जीवन से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि राम कथा में बताई गई बातों को जीवन आत्मसात करना चाहिए। तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर पंडित चंद्र प्रकाश बेंजवाल, ओमप्रकाश बेंजवाल शशिकांत पांडे, भगवती कांडपाल, विजेंद्र बर्तवाल, राजेंद्र सेमवाल, महेंद्र पंवार, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर भूड़पुर चांदनी चौक स्थित गौरा देवी मंदिर में चल रही श्री राम कथा के अंतिम दिन कथा व्यास अजय प्रकाश पोखरियाल ने राम-रावण युद्ध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि युद्ध में धर्म की जीत और अधर्म की हार हुई। रामकथा हमें यही सीख देती है।
विज्ञापन




कहा कि प्रभु श्री राम ने मर्यादित होकर पूरा जीवन जिया। सभी का उन्होंने उद्धार किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद उनियाल, धीरेंद्र प्रसाद चमोली, अनूप नेगी, मीना रावत, कविता चौहान, बसंती चौहान, रश्मि सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें