फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तनुजाश्री और सुमन ने जीता रन फॉर यूनिटी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिताI
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर महिला और पुरुषों के लिए रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गाय। मंगलवार को जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दौड़ की महिला वर्ग में तनुजाश्री और पुरुष वर्ग में सुमन चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में अंकिता मिश्रा दूसरे, सपना यादव तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में ऋषभ सिंह रावत दूसरे और अरुण पाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। उनके समर्पण और संघर्ष का उदाहरण आज भी हमें प्रेरित करता है। सभी देशवासी रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिससे यह कार्यक्रम एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा, जिस प्रकार भारत की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने विभिन्न विरासतों और सांस्कृतिक पहचानों को एकजुट करने का अद्वितीय कार्य किया था। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना वास्तव में देश की एकता और अखंडता के प्रति एक बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा, सरदार पटेल के सिद्धांतों को जीवन में उतारें, ताकि हम एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इस मौके पर विधायक खजान दास, प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें