फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले दिन जेवर लेकर दुल्हर हुई चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करके दुल्हन घर आई। अगले दिन आंख खुली तो दुल्हन गायब थी। कमरा देखा तो पता चला कि जेवर भी नहीं थे। पता चला कि दुल्हन जेवर लेकर चंपत हो गई है। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि मामला पिछले दिनों पूनम देवी निवासी झाझरा की शिकायत पर एक गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसे अब मुकदमे में तब्दील किया गया है। पूनम देवी ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपने बेटे आकाश कुमार का विवाह कराने के लिए जयपाल नाम के पुजारी से संपर्क किया था। जयपाल ने पूनम को बताया कि उनके एक मित्र सुरेन्द्र पानीपत हरियाणा के रहने वाले है। उनके पड़ोस मे एक लडकी रहती है जिसका नाम पिंकी है।
उससे विवाह करने की बात कही गई। बताया कि पिंकी अकेली लड़की है। उसके घर में केवल उसकी बहन व जीजा है। बताया की विवाह का खर्च आपको करना होगा। क्योंकि, वह गरीब है और वह दान दहेज नहीं देंगे। पूनम देवी इस पर भी तैयार हो गईं। 28 जून 2022 को हिन्दू रीति रिवाज से शिव मंदिर सुद्धोवाला देहरादून में शादी हो गई। अगली सुबह दस बजे शादी को कोर्ट में भी पंजीकृत कराने की सहमति बनी।
विज्ञापन

पूनम देवी का कहना है कि अगली सुबह पांच बजे जब वह उठी तो देखा की उसकी दुल्हन गायब हो गई थी। वह पूनम देवी का मोबाइल, पचास हजार रुपये, जेवर सहित अन्य सामान ले गई। एसओ ने बताया कि दुल्हन का पता नहीं चल रहा था। इसके बाद बुधवार को इस मामले में मुदकाम दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें