फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपी की तर्ज पर हेड मास्टर को बनाया जाए उप शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की रणनीति बनाई है। दूसरी बार अध्यक्ष बने धर्मेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भी उत्तरप्रदेश की तर्ज पर हेड मास्टर को उप शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन




उन्होंने संघ की प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि शिक्षकों की समस्या का निराकरण करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना संघ की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा संघ पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए आंदोलन करेगा। शिक्षकों पर ऑनलाइन काम के बोझ को कम करने के लिए संघ की ओर से काम किया जाएगा और बार-बार मांगी जाने वाली सूचनाओं को एक बार में ही पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था बनाने की भी मांग की जाएगी।

वहीं, संघ के मंत्री रूपक पूरी, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार राणा, और उपाध्यक्ष चमन सिंह, शैलेंद्र नेगी, वीर बसंत डंडरियाल, मोहन हटवाल को नीलिमा नेगी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को दूसरे और छात्रों के विकास के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन




इस दौरान संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र, संगठन मंत्री दीवान सिंह चौहान, नीलम बिष्ट उपमंत्री, सत्यजीत सिंह चौहान, मंजीत सिंह सोलंकी, अजय नेगी व उषा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें