मसूरी में विंटर लाइन कॉर्निवाल के चौथे व अंतिम दिन लोककलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर धमाल मचा दिया। शहर के लंढौर, गांधी चौक, शहीद स्थल और गढ़वाल टैरेस पर आयोजित कार्यक्रमों का बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आनंद लिया।
कॉर्निवाल के कार्यक्रम की सुबह सिस्टर बाजार से चार दुकान तक ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग के साथ हुई। जिसमें प्रकृति प्रेमियों ने शिरकत की। जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी का पर्यटकों ने यात्रा कर जार्ज की जीवनी के बारे में जानकारी ली। गांधी चौक पर वोमनिया बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। शहीद स्थल पर गढ़वाल सभा से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में लोक संस्कृति की पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़वाल टैरेस पर लगी प्रदर्शनी में पर्यटकों ने जमकर खरीदारी की।
नृत्य-नाटिका ने बांधे रखा पर्यटकों को
शहीद स्थल पर उत्तराखंड फिल्म निर्माता प्रदीप भंडारी के निर्देशन में आयोजित नृत्य नाटिका जीतू बगड्वाल ने पर्यटकों को अंत तक बांधकर रखा। नृत्य नाटिका के आयोजक प्रदीप भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड वीर गढ़ों की भूमि है। इस नृत्य नाटिका में एक बड़े गढ़ पुरुष जीतू बगड्वाल और भरणा की अमर प्रेम कहानी है। जीतू बगड्वाल पर आछरी भी मोहित हो गई थी। परियां उसकी बांसुरी पर मंत्रमुग्ध हो गई थीं। बताया कि जीतू बगड्वाल की वीरता, सुंदरता, बांसुरी वादन और उनका आछरियों द्वारा हरण कर लिए जाने की घटना को पवांड़ और जागर में गाए जाने की प्रथा है।
लंढौर : लंढौर चौक पर गायिका सोनाली और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों में आदित्य वर्मा ने भी गाना गाया।लंढौर रॉकर्स ग्रुप ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर रजत अग्रवाल, तनमीत खालसा, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, मनोज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Iलोकगायकों के गीतों पर थिरके पर्यटकI
जौनसार के प्रसिद्ध लोकगायक मनोज सागर ने जौनसारी, रंवाई और जौनपुर के लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर लोकगीतों पर स्थानीय लोगों के साथ ही गांधी चौक पर पहुंचे पर्यटकों ने जमकर डांस किया। गायक मनोज सागर ने जौनपुरी, जौनसारी और रंवाई के गीतों की नाॉनस्टॉप प्रस्तुति देकर लोगों को खूब मनोरंजन किया। पर्यटन विभाग ने मसूरी डायवर्जन से शहीद स्थल तक साइकिल रैली का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की। इसमें देहरादून, विकासनगर, मसूरी और ऋषिकेश से 50 लोगों ने हिस्सा लिया।
शहीद स्थल : शहीद स्थल पर सोनम मोयाल ग्रुप से जुड़े नन्हे कलाकारों ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। गढ़वाल सभा की नमिता कुमाईं ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति को बचाए रखने और युवा पीढ़ी को पहाड़ की संस्कृति और विरासत से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।
Iमसूरी महोत्सव समिति ने कलाकारों को किया सम्मानितI
मसूरी महोत्सव समिति के सचिव व एसडीएम मसूरी डॉ. दीपक सैनी ने विंटर लाइन कॉर्निवाल से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं और लोक कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
I
I
I
I
I27 से 30 दिसंबर तक विंटर लाइन कॉर्निवाल में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। एडवेंचर से जुड़ी गतिविधियां भी हुईं। फूड के स्टॉल लगाए गए जिसमें पर्यटकों ने खूब उत्तराखंडी भोजन का आनंद लिया। अगले साल इसका और आयोजन और भव्यता से किया जाएगा। सोनिका, जिलाधिकारीI
Iश्रीराम मंदिर का मॉडल बना लोगों के आकर्षण का केंद्रI
मालरोड में लगे मसूरी के कुलड़ी निवासी शिवम कुमार ने भगवान बदरीनाथ, श्रीकेदारनाथ मंदिर के साथ श्रीराम का अयोध्या में बने रहे मंदिर का मॉडल लगाया। लोगों ने श्रीराम मंदिर के मॉडल की जमकर खरीदारी की। शिवम ने बताया कि नका मकसद है कि श्रीराम मंदिर हर सनातनी के घर तक पहुंचे यही उनका उद्देश्य है।