अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी चिल्ड्रन स्कूल में किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) और मेडिट्रीना अस्पताल का विशेष सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में आप भी निशुल्क इलाज लेने आ सकते हैं।
मेडिट्रीना अस्पताल के डॉक्टर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे और सेवाएं देंगे। वहीं, उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को इलाज के लिए लाने में सहयोग करेंगी। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निशुल्क हृदय रोग परामर्श, निशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर रेंडम जांच और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। सर्दियों के चलते इन दिनों लोगों को हार्ट की समस्या लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को हार्ट से सुरक्षा के संबंध में बेहतर सलाह की जरूरत होती है। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर मरीजों को शुरुआती उपचार देने के साथ ही बेहतर सलाह भी देंगे।
Iस्थायी निवास की प्रतियां जलाकर दिया ज्ञापनI
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मूल निवास और भू-कानून को लेकर स्थायी निवास की प्रतियां फूंकीं और जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने ज्ञापन देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में मूल निवास, भू कानून और क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विधेयक पारित कराए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि संगठन सभी जगह से मूल निवास, भू कानून एवं राज्य आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानियों का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है।