फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ताऊलु स्पर्धा में आर्मी और पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवुशु चैंपियनशिप आर्मी, पुलिस, जम्मू, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का रहा दबदबाI
विज्ञापन


रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में चल रही 33वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने ताऊलु और सानसाउ वर्ग की प्रतिस्पर्धा में पदकों के लिए जोर आजमाइश की। ताऊलु स्पर्धा में आर्मी और पुलिस के खिलाड़ियों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न वर्गों में पदकों पर कब्जा किया।
बुधवार को हुई ताऊलु की प्रतिस्पर्धा में नानक्वान टाइप इवेंट पुरुष में एसएसबी के सिमर चंद ने गोल्ड, बिहार के कुमार आनंद ने सिल्वर और ओडिशा के विकाश बाग ने ब्रॉन्ज हासिल किया। जबकि गुंशु इवेंट महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के नेमान वांगसु ने गोल्ड, ऑल इंडिया पुलिस की प्रियंका ने सिल्वर और मध्यप्रदेश की वनिष्का नामदेव ने ब्रॉन्ज पदक जीता। गुंशु इवेंट पुरुष में ऑल इंडिया पुलिस के रोहित जाधव ने गोल्ड, एसएससीबी के शशि तमांग ने सिल्वर, मध्यप्रदेश के सुभाष तोमर ने ब्रॉन्ज और नानदाओ इवेंट महिला में साई से एच लांगलेनतोम्बी देवी ने गोल्ड, इनकम टैक्स के रेजिना तमांग ने सिल्वर और राजस्थान की नीलम चौधरी ने ब्रॉन्ज हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानदाओ इवेंट पुरुष में बोनिश युरेमबम ने गोल्ड, सुरोजित सरदार ने सिल्वर और संजीव कुमार सिंह ने ब्रॉन्ज हासिल किया। वहीं, कियांगसु इवेंट महिला में मर्सी नगाई मोंग ने गोल्ड, डब्लू निंग थिंबी ने सिल्वर और तान्या जाटव ने ब्रॉन्ज, कियांगशू इवेंट पुरुष में सलाम मार्शल सिंह ने गोल्ड, सुमित पुलामी ने सिल्वर और अंजुल नामदेव ने ब्रॉन्ज प्राप्त किया। जबकि नानगुन इवेंट महिला में रेजिना तमांग ने गोल्ड, एच लांगलैंग तोंबी ने सिल्वर और नीलिमा चौधरी ने ब्रॉंन्ज मेडल हासिल किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर प्रसाद सहित वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें