फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डोईवाला, कालसी और विकासनगर की 38 आपत्तियों पर हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिला और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन का आज होगा अंतिम सूची प्रकाशनI
विज्ञापन




जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन प्रस्तावों पर आपत्तियों की जिलाधिकारी ने सुनवाई की। इस दौरान वार्डों में दूसरे क्षेत्रों को जोड़ने, अन्य क्षेत्रों को वार्डों में शामिल और पहले जैसा ही रखने की मांग के साथ आपत्तियां की गई। जिलाधिकारी ने आपत्तियों को सुनवाई के बाद नियम मुताबिक कार्रवाई का भरोसा दिया। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद आज अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

बुधवार को विकास भवन सभागार में डीएम ने आपत्तियों की सुनवाई की। विकासखंड कालसी, डोईवाला और विकासनगर क्षेत्र से संबंधित 38 आपत्तियों की सुनवाई की गई। डीएम और सीडीओ ने सभी आपत्तियों को गंभीरता के साथ सुनने के बाद नियम मुताबिक समाधान का भरोसा दिया गया। वहीं आज जिपं और क्षेत्र पंचायत वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान सीडीओ अभिनव शाह, डीपीआरओ विद्यादत्त सोमनाल, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iक्षेत्र पंचायतों के वार्डों का बढ़ना लगभग तयI

मौजूदा समय में दून के छह विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 220 और जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 30 है। वहीं परिसीमन के बाद दून में ग्राम पंचायतों की संख्या 401 से बढ़कर 409 हो गई है। इसमें पांच ग्राम पंचायत रायपुर, दो डोईवाला और एक विकासनगर में गठित हुई है। नवगठित ग्राम पंचायतों में 66 ग्राम पंचायत वार्ड बनाए गए हैं। इससे क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या बढ़ना लगभग तय है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्रों में जोड़-तोड़ होने के अलावा कुछ ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें