फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘त्याग और बलिदान की मिसाल है इंद्रमणि बडोनी का जीवन’

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के महानायक और पर्वतीय गांधी के नाम से प्रसिद्ध इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर मसूरी में राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




इंद्रमणि बडोनी चौक पर इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, महामंत्री प्रदीप भंडारी, कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी ने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड राज्य के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अलग राज्य का विचार देकर अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान की एक जिंदा मिसाल है। पूर्व विधायक जोत सिंंह गुनसोला ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल ने कहा कि बडोनी की प्रतिमा हिल रही है। नगर पालिका प्रशासन को इसे मजबूती से स्थापित करना चाहिए।

इस दौरान अमित गुप्ता, भगवान सिंह धनाई, रजत अग्रवाल, देवी गोदियाल, आरपी बडोनी, संदीप साहनी, रमेश राव, खुर्शीद अहमद, राजीव अग्रवाल, जसोदा शर्मा, स्मृति हरि, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें