फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उल्लू को लेकर जा रहे चार अज्ञात बाइक छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के दिन उल्लू की पूजा करने के लिए चार लोग पेटी में रखकर उल्लू लेकर जा रहे थे। आरोपी वन विभाग की टीम को देखकर उल्लू को छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने उल्लू को देहरादून के मालसी जू में उपचार के लिए डॉक्टर की निगरानी में भेज दिया। वन संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मसूरी के वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि दीपावली के दिन डीएफओ के निर्देश पर रात में गश्त बढ़ा दी थी। रविवार को रात साढ़े नौ बजे गश्त के दौरान मसूरी धनोल्टी मोटर मार्ग पर पीपीसीएल जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान सूचना मिली की सड़क किनारे चार लोग खड़े हैं। उनके पास पेटी में कुछ रखा है। वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। टीम में रेंजर शिव प्रसाद गेरौला, वन बीट अधिकारी सुरेश सिंह नेगी, राहुल, सुंदर सिंह सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें