फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- मोदी की गारंटी की सहसपुर की जनता को मिल रहा लाभ : सहदेव सिंह



सोमवार को केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा सोरना डोभरी और खुशहालपुर पहुंची। दोनों क्षेत्रों में आयोजित शिविर का उद्घाटन सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। विधायक ने कहा कि मोदी की गारंटी का लाभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी मिल रहा है।

सोरना डोभरी में राजकीय इंटर कॉलेज और खुशहालपुर के मिनी सचिवालय भवन परिसर में शिविर लगाया गया। शिविर में किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, पशुपालन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आदि एवं अन्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ सुविधाएं भी गांव वासियों को उपलब्ध करवाई। इस दौरान बीडीओ सोनम गुप्ता, एबीडीओ मनीष कुकरेती, हरीश शाह, ग्राम प्रधान सोरना नीलम, ग्राम प्रधान खुशहालपुर सादिक, पूर्व प्रधान कय्यूम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा, शार्दुल तड़ागी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ चौधरी, अरविंद सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें