अंतरराष्ट्रीय फुटबाल रेफरी मसूरी के सैमुएल चंद्र सात दिसंबर से थाईलैंड में होने जा रहे वीडब्ल्यूएफएफ फुटबाल विश्वकप में भारत की टीम के खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता में 16 देशों की 17 टीमें शिरकत करेंगी। सैमुएल चंद्र ने बताया कि वीआईपी फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक अमृतपाल सिंह की ओर से जारी पत्र में उनको इस चयन की सूचना मिली।
मसूरी के सैमुएल चंद्र के थाईलैंड में वीडब्ल्यूएफएफ फुटबाल विश्वकप में चयनित होने पर शहर के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। शहर के विभिन्न खेल एसोसिएशन ने सैमुएल को फुटबाल टीम में चयन होने पर बधाई दी। चंद्र ने बताया कि आगामी सात दिसंबर से थाईलैंड में विश्व कप में उनका चयन एक खिलाड़ी के रूप में हुआ। कहा, फुटबाल कप में दुनिया के 16 देशों के 17 टीमें शिरकत करेंगी। जिनमें, ब्रुनेई, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपीन, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर लेस्ते, वियतनाम, यूएसए के नाम हैं। इसके अलावा, 20 देशों के प्रतिनिधि विश्वकप के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।