फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाअष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थनाएं

Sun, 18 Oct 2026 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून में रविवार को महाअष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर मां दुर्गा के स्वरूपों की आराधना की। इस दौरान कन्याओं को भोजन कराया गया और दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। उधर क्षेत्र के मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन आदि के कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

बरोटीवाला स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मदन शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के आठवें दिन कन्या पूजन की विशेष धार्मिक मान्यता है। श्रद्धालु कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनके चरण धोते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इसके बाद उन्हें भोजन, प्रसाद, दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया जाता है। मान्यता है इससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। महाअष्टमी पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। वहीं, घरों में भी लोगों ने कन्याओं को आमंत्रित कर भोज कराया और पूजन के बाद दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें