फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से हुई भगवान गणपति की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर गूंजते रहे गूंजते रहे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे
विज्ञापन


स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा



पछवादून में गणेश चतुर्थी पर विधि विधान से पूजा अर्चना और मंत्रोच्चारण कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। दिन भर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। बाजार में भी उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।



सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी आवासीय विद्यालय मांडूवाला में गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना बड़े धूमधाम से की गई। शास्त्री सुनील पोखरियाल ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। छात्रों ने गणपति जी की आरती गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। विद्यालय परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्रबंधक कैलाश मेलाना ने भगवान गणेश की महिमा पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति से गणेश जी की लीलाओं को जीवंत कर दिया। प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।



सेपियंस स्कूल विकासनगर और हरबर्टपुर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। दुखहर्ता सुखकर्ता गीत पर छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने छात्रों को गणेश चतुर्थी का पावन महत्व समझाया। प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को गणेश की तरह बुद्धि का स्वामी तथा माता-पिता को अपना संसार मानने वाला होना चाहिए।





महिलाओं ने किया महिमा का गुणगान

विकासनगर। सहारनपुर रोड हरबर्टपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विधि विधान से विराजित किया। पंडित महावीर प्रसाद नौटियाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भजनों के माध्यम से भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर संतोष सिंह रावत, राहुल शर्मा, दिनेश कौशिक, जनार्दन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




डाकपत्थर स्थित जेई क्लब में पुरोहित धनीराम रतूड़ी ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस मौके पर श्री गणेश समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, अभिनव चौहान, सौरभ उनियाल, संदीप सक्सेना, नवीन पटवाल आदि मौजूद रहे। उधर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई में भी जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें