I
I
I
Iबल प्रयोग और आंसू गैस के प्रयोग के बारे में भी दी गई जानकारीI
पुलिस लाइन देहरादून में शुक्रवार को पुलिस बलवायियों से सख्ती से निपटी। आवश्यक बल प्रयोग किया गया और बलवायियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस लाइन में यह एक मॉक ड्रिल थी। पुलिस कप्तान अजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल को इस तरह की स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल में एक्सपायर्ड आंसू गैस का प्रयोग किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। इसमें बलवा और जहरीली गैस रिसाव में पुलिस बल किस तरह से कार्रवाई करे इसकी पूरी जानकारी दी गई। भीड़ हिंसक हो तो वहां पर बल प्रयोग कब और किस स्थिति में करना चाहिए, इसके बारे में भी पुलिस बल को बताया गया। बवाल की स्थिति में आंसू गैस का प्रयोग का अभ्यास भी पुलिस लाइन में किया गया। इस दौरान सिविल पुलिस, एलआईयू, फायर ब्रिगेड, घुड़सवार पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभ्यास किया।
Iक्लोरीन गैस रिसाव की आई अफवाह, डीएम ने कराई जांचI
सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि रेसकोर्स इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। इससे दहशत का माहौल बन गया। जिलाधिकारी सोनिका के संज्ञान में जब सूचना गई तो उन्होंने एडीएम रामजीशरण शर्मा को जांच के आदेश दिए। आपदा कंट्रोल रूम को फोन किया तो पता चला कि पुलिस लाइन में जहरीली गैस रिसाव से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पता चला कि वहां पर जिस गैस के साथ मॉक ड्रिल हुई है वह एक्सपायर्ड है। जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।